भारत ने उतारा मिसाइल विध्वंसक चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ी

भारत ने समुद्र को चीरने के लिए पानी में एक खतरनाक मिसाइल विध्वंसक उतार दिया है, जिससे दुश्मन देशों में हड़कंप मच गया है। भारत में निर्मित मिसाइल विध्वंसक काफी खतरनाक है, जो समुद्री डाकुओं और दुश्मन देश पाकिस्तान एवं चीन को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा। यह मिसाइल अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी साझा की गई है।

समुद्री डकैती रोधी मिशन के तहत भारतीय नौसेना ने अपना दूसरा पोत उतारा है। अदन की खाड़ी में यह स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत पहरा दे रहा है। इस क्षेत्र में इंडियन नेवी के दो पोत आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता तैनात हैं, जिसके आसपास दुश्मन देशों का कोई जहाज नहीं भटक सकता है। साथ ही अब समुद्री डाकुओं को किसी भी नाव या जहाज का अपहरण करने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा।

आपको बता दें कि पिछले दिनों समुद्री डाकुओं ने माल्टा के एक मालवाहक का किडनैप कर लिया था। इसके बाद भारतीय नौसेना मदद के लिए सामने आई है और डाकुओं के चंगुल से माल्टा के जहाज को छुड़ा लिया। इसे लेकर नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि 14 दिसंबर को एमवी रुएन जहाज का अपहरण हुआ था और इसके एक दिन बाद 15 दिसंबर को इंडियन नेवी के समुद्री गश्ती विमान ने किडनैप जहाज से संपर्क साध लिया था। भारत ने मदद के लिए अपना युद्धपोत आईएनएस कोच्चि को भेजा था। डाकुओं ने नाव के चालक समेत सभी मेंबरों को बंधक बना लिया था।

माल्टा के जहाज के अपहरण के बाद भारतीय नौसेना अलर्ट मोड़ पर है। इसे लेकर भारत के रक्षा मंत्रालय ने अदन की खाड़ी में एक और मिसाइल विध्वंसक पोत तैनात करने का फैसला लिया, जो समुद्री डाकुओं को रोकेगा। इसे लेकर भारतीय नौसेना का कहना है कि हम समुद्री डाकुओं पर लगाम लगाने और दूसरे को हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button