मैं उसके शराब पीने से तंग थी, इसलिए की हत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी पति की शराब पीने की आदत से इतनी परेशान हो गई की। उसने उसे बिजली का झटका देकर मौत के घाट उतार दिया। महिला के ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना सदर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने शनिवार रात इस वारदात को अंजाम दिया। 2 दिन तक इस हत्या के बारे में किसी को पता नहीं था। सोमवार को मृतक के पिता को इसकी भनक लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस को घर में 38 साल के व्यक्ति का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, यहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले की जांच कर रहे सदर पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को एक बुजुर्ग ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान आरोप सही साबित हुआ। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पति एक वेंडर था, वह रोज-रोज उसके शराब पीने की आदत से काफी परेशान थी। अक्सर इसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। आरोपी ने बताया कि वारदात वाली रात भी उसका पति शराब पीकर घर आया था। इसी लोकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लड़ाई के बाद आरोपी महिला ने नशे में धुत पति को बांध दिया, फिर बिजली का झटका उसे जान से मार दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button