
महाशिवरात्रि का दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद अहम होता है। पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर भव्य तरीके से शिव बारात निकाली जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन व्रत करने से और महादेव की पूजा-अर्चना करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा और सुयोग्य वर मिलता है। इसी पावन दिन पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन जो भी जातक भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है। महादेव उसकी प्रार्थना अवश्य सुनते हैं। इस दिन शिवजी के मंत्रों का जाप करने बेहद कल्याणकारी माना जाता है। वहीं भगवान शिव के अमोघ कवच का पाठ करना भी उत्तम और लाभकारी माना जाता है।
अमोघ शिव कवच शिव जी के भक्तों द्वारा पढ़े जाने वाला एक शक्तिशाली और सुरक्षात्मक मंत्र है। यह कवच शिव के परम भक्तों को सभी प्रकार के संकटों, भय और बुरी शक्तियों से बचाने के लिए अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है। अमोघ शिव कवच का पाठ करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सुरक्षा मिलती है।