
हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार 06 सितंबर 2024 को यह व्रत किया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह व्रत बेहद खास होता है। मनचाहे वर की कामना से कुंवारी कन्याएं यह व्रत करती हैं। बता दें कि सुहागिन महिलाएं मां पार्वती से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं।
वहीं जो महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन से परेशान हैं, वह हरतालिका तीज के दिन पूजा के अलावा अन्य कुछ उपाय कर सकती हैं। इन उपायों को कर आप दांपत्य जीवन की खुशियां वापस पा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हरतालिका तीज के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हरतालिका तीज के उपाय
सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। हरतालिका तीज पर इस व्रत की कथा सुनने के बाद मां पार्वती को खीर का भोग लगाया जाता है। फिर इस खीर को प्रसाद स्वरूप अपने पति को जरूर खिलाना चाहिए। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन शाम को सोलह श्रृंगार कर शिव मंदिर में जल चढ़ाएं। इसके बाद ‘ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र’ का जाप करें। फिर मां पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें और चुनरी में श्रद्धानुसार, 7, 11 या 21 रुपए बांधें। पूजा करने के बाद चुनरी में बंधे पैसों को अपने पास रख लें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
मनचाहा वर पाने के लिए कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर भगवान शिव के मंदिर जाएं। फिर भगवान शिव और मां पार्वती को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं और नंदी व शिव शंकर को शहद अर्पित करें। इसके बाद मां पार्वती से मनचाहे वर के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है और मनचाहे वर की मुराद पूरी होती है।
हरतालिका तीज की पूजा करने के बाद कम से कम 5 बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को अपनी श्रद्धानुसान कपड़े आदि दान करना चाहिए। साथ ही बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
He has administered, written about, and created training material for many important technology subjects including Linux systems, cloud computing AWS in particular, and container technologies like Docker. A tasteless and odourless liquid at room temperature, it has the important ability to dissolve many other substances.