खीरे में होते हैं एंटी-इरिटेशन गुण

कोरोना महामारी के बाद वर्क फ्रोम होम का कल्चर बढ़ गया है और अधिक देर तक मोबाइल चलाने या घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से भी कभी-कभी आंखों में खुजली, सूखापन और जलन की समस्या हो जाती है। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं। आंखों में अगर ज्यादा जलन महसूस हो या फिर आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इस उपाय को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है।

खीरे में प्राकृतिक एंटी-इरिटेशन (Anti-Irritation) गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन कम करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि खीरे का इस्तेमाल अक्सर स्किन केयर और आंखों की सूजन कम करने के लिए किया जाता है। खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।

सनबर्न या रैशेज़ में खीरे का रस लगाने से जलन कम होती है। खीरे के स्लाइस आंखों पर रखने से डार्क सर्कल और पफीनेस कम होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी त्वचा की जलन को शांत करते हैं। खीरे में 95% तक पानी होता है, जो स्किन और बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और टैनिन्स सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

Related Articles

Back to top button