इलायची से कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

मसाले की रानी कही जाने वाली इलायची अपने स्वाद और सुगंध के लिए भारतीय रसोई में इस्तेमाल की जाती है। अपने स्वाद के साथ-साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद है। इसमें मौजूद औषधीय गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में हमारी मदद करते हैं।

एक इलायची का प्रतिदिन सेवन करने से ब्लड शुगर कभी भी 150 से अधिक नहीं बढ़ेगा। इलायची में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए मैग्नीशियम सहायक होता है जो इलायची में पाया जाता है।

हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड फ्लो को सुधारने के लिए पोटैशियम फायदेमंद है। फाइबर युक्त होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और शुगर कंट्रोल में रखने में सहायता करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैला तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। विटामिन सी और बेसिक्स हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। इतने सारे पोषक तत्व इलायची में पाए जाते हैं। इसलिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण हो जाता है।

इलायची में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है,जिससे ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इलायची में वाली फिनोल और एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन सही ढंग से अपना काम कर पता है और ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। इलायची खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कार्बोहाइड्रेट जल्दी से ऊर्जा में बदल जाती है, जिससे शुगर नहीं बढ़ती।

अगर आप ब्लड शुगर का लेवल 150 रीडिंग से ज्यादा नहीं बनने देना चाहते तो इलायची को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें। इलायची का सही तरीके से सेवन किया जाए तो अधिक फायदे हो सकते हैं। रोज खाली पेट सुबह एक से दो इलायची चबाया जाए तो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है। रात में एक गिलास पानी में दो से तीन इलायची डालकर छोड़ दें और सुबह इसे पी लें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।

Related Articles

Back to top button