पंजाब में आज होगा कैबिनेट विस्तार

चड़ीगढ़। आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल से अधिक के कार्यकाल में आज सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को आज दोपहर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस विस्तार के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है।

संजीव अरोड़ा को कौन-सा विभाग मिलेगा, इसका आधिकारिक ऐलान शपथ ग्रहण के बाद होगा। सूत्रों के अनुसार, अरोड़ा को शहरी मतदाताओं से जुड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि अरोड़ा को विभाग देने के लिए एक मौजूदा मंत्री से विभाग छीना जा सकता है और कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। एक मंत्री को हटाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। यदि ऐसा होता है तो मंत्रिमंडल में दो पद खाली ही रहेंगे।

इस समय भगवंत मान कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम सीमा 18 की है। दो पद पहले से ही खाली हैं। सूत्रों के अनुसार, AAP नेतृत्व इन पदों को अभी नहीं भरना चाहता, बल्कि इस साल के अंत में एक और विस्तार की योजना है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने संजीव अरोड़ा से उपचुनाव लड़ने के बदले मंत्री पद का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button