दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बनें बिजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार का गठन होने के बाद पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू होने गया है। सोमवार सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू हुई। पहले नए विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने शपथ दिलाई। फिर दोपहर में बिजेंद्र गुप्ता को निर्विरोध दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

रोहिणी से बीजेपी के विधायक बिजेंद्र गुप्ता निर्विरोध दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में बिजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी सदस्यों ने इसपर सहमति दे दी। गौरतलब है कि बीजेपी 27 साल दिल्ली में सरकार बनाने में सफल रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नेता विपक्ष रहते हुए बिजेंद्र गुप्ता को काफी बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा था। रेखा गुप्ता ने कहा कि जब पूर्व की सरकार उन्हें कई बार सदन से उठाकर बाहर करवा दिया जाता था। रेखा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बिजेंद्र गुप्ता सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सदन चलाएंगे।

Related Articles

Back to top button