अमेरिका में महिला वर्ग खेल में ट्रांसजेंडर प्रतिबंधित

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर एथलीटों को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में भाग लेने से रोकने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया, जब तक कि उन्हें जन्म के समय महिला का नाम नहीं दिया गया हो।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) के ‘ईस्ट रूम’ में एक हस्ताक्षर समारोह में कहा, ‘‘इस शासकीय आदेश के साथ महिलाओं के खेलों पर विवाद समाप्त हो गया है।’’ ट्रंप का यह शासकीय आदेश ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन होने वाला है।

इस समारोह में पूर्व कॉलेजिएट तैराक रिले गेन्स सहित कई सांसद और महिला खिलाड़ी मौजूद थे, जो प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश नियमों के अनुरूप है और इससे महिलाओं को एकल-लिंग खेल और एकल-लिंग लॉकर रूम से वंचित करने वाले ‘‘स्कूलों एवं एथलेटिक संघों’’ के खिलाफ कार्रवाई करना संभव हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button