भारत पाकिस्तान टेंशन पर दिया ज्ञान अंबाती रायुडू को पड़ा भारी

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया। पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आंतकी ठिकानों पर हमला बोलकर तहस नहस कर दिया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमले शुरू कर दिए। भारतीय सेना भी इसका करार जवाब दे रही है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने ऐसा ट्वीट किया, जिसपर बवाल मच गया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू का विवादों से पुराना नाता रहा है। क्रिकेट की शुरुआत से लेकर संन्यास तक कोई न कोई विवाद रायुडू के साथ चलता ही रहता है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर उन्होंने विवादित ट्वीट किया। भारत के जवाबी हमले के बाद रायुडू ने एक्स पर लिखा- आंख के बदले आंख दुनिया को अन्धा बना देगी।

अंबाती रायुडू के ट्वीट से लग रहा था कि उन्हें भारत का जवाबी हमला पसंद नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर रायुडू को खूब ट्रोल किया गया। हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

दूसरा विकल्प यह है कि हम अपनी दोनों आंखें खो दें। केवल आप ही इसका समर्थन कर सकते हैं ताकि आप अपने स्थान पर किसी और को विश्व कप में जाते हुए न देख सकें। एक ने लिखा कि कोहली ने तुम्हारे साथ सही किया था कि विजय शंकर को ले गया। दरअसल अंबाती रायुडू को 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। वह टीम में शामिल होने के दावेदार थे लेकिन जब टीम घोषित हुई तो उनकी जगह विजय शंकर को मौका मिल गया।

Related Articles

Back to top button