अजय की रेड 2 ने पहले दिन 18.25 करोड़ की कमाई की

मुंबई। अजय देवगन,वाणी कपूर,रितेश देशमुख,सौरभ शुक्ला जैसे तमाम शानदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘रेड 2’ ने थिएटरों में 1 मई को दस्तक दे दी है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि ये फिल्म 7 साल पहले 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का दूसरा पार्ट है। इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

एक बार फिर अजय दावगन यानी इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक भ्रष्टाचार का काला धंधा करने वालों के लिए काल बनकर लौटे हैं। इस बार कहानी शुरू होती है राजा साहब (गोविंद नामदेव) के घर से जहां अमय रेड मारता है और कालाधन बरामद करने में कामयाब भी हो जाता है। यहां से बाजी तब पलटती है जब अगले दिन खबर आती है कि अमय ने इस छापेमारी में 2 करोड़ की घूस खाई है। इसके बाद की कहानी इसी कड़ी से जुड़ते हुए आगे बढ़ती है।

फिल्म ‘रेड 2’ को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि दर्शकों को पहले दिन ये पसंद भी आई है। सबसे मजेदार ये है कि बताया जा रहा है कि ये फिल्म महज 48 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसे में पहले दिन के कलेक्शन का हाल देखकर इतना तो तय है कि फिल्म हिट रहने वाली है। अजय देवगन की रेड 2 ने एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले ही दिन छप्पर फाड़कर कमाई की है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर अब तक करीब 18.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं ‘रेड 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन ही शानदार कलेक्शन किया है।

Related Articles

Back to top button