सूर्य ग्रहण : 12 घंटे पहले लगते हैं सूतक

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 यानी शनिवार को लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या, शनि गोचर भी लग रहा है। यह मीन राशि और भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण की तारीख – 29 मार्च 2025 (शनिवार), सूर्य ग्रहण का समय – दोपहर 2.21 बजे से शाम 6.14 बजे तक

यूरोप के अधिकतर देशों, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीकी देशों, उत्तरी अमरीका के पूर्वी क्षेत्रों, दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग, अटलांटिक सागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी रूस में सूर्य ग्रहण दिखेगा। यह ऑस्ट्रियास, बारबाडोस,बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, बारमूडा, फिनलैंड, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीनलैंड, हॉलेंड, नॉर्वे, पोलेंड, पुर्तगाल, रोमानिया, उत्तरी रूस, स्पेन, मोरक्को, यूक्रेन, उत्तरी अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों, इंग्लैंड आदि में सूर्य ग्रहण दिखेगा।

कब लगता है सूर्य ग्रहण : खगोलीय दृष्टिकोण से देखें तो जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है। इससे सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर अवरुद्ध हो जाती है। इससे छाया बनती है। आंशिक ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूरी तरह से संरेखित होते हैं। इससे सूर्य का सिर्फ एक हिस्सा ढका हुआ दिखता है।

Related Articles

Back to top button