रान्या के घर से 17.29 करोड़ की जब्ती

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें 12.56 करोड़ रुपये के 14.2 किलो विदेशी सोने के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, रान्या ने कबूल किया कि उन्हें ब्लैकमेल कर तस्करी में फंसाया गया। उन्होंने पिछले साल 2024 में 30 बार दुबई की यात्रा की थी और हर बार एक किलो सोने की तस्करी के बदले ₹1 लाख लेती थीं।

4 मार्च 2025 को जब वे दुबई से लौट रही थीं, तो एयरपोर्ट पर उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देख DRI अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास से विशेष रूप से डिज़ाइन की गई जैकेट और कमर बेल्ट में छुपाए गए सोने की छड़ें बरामद की गईं। पुलिस कांस्टेबल बसवराजू, जो उनकी मदद कर रहा था, उसे भी हिरासत में लिया गया।

बेंगलुरु स्थित उनके घर पर छापेमारी में 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.06 करोड़ रुपये के गहने मिले। कुल जब्ती: 17.29 करोड़ (जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल)। पुलिस रिपोर्ट: उन्होंने 1 साल में 30 बार दुबई यात्रा की और हर बार 12-13 लाख रुपये कमाए। DRI को शक है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह हो सकता है। दुबई से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रान्या कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के डीजीपी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने पूछताछ में दावा किया कि उन्हें ब्लैकमेल कर सोने की तस्करी में शामिल किया गया। DRI को संदेह है कि उनके पति जतिन भी तस्करी रैकेट में शामिल हो सकते हैं। रान्या के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। वह हमारे साथ नहीं रहती। कानून अपना काम करेगा, चाहे वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की।

Related Articles

Back to top button