यूपी में 12 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस लेकर आईपीएस अधिकारियों को नई-नई जिम्मेदारी सौंप जा रही है। वहीं लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों पर नजीर पेश करने वाली कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर यूपी में तबादला एक्सप्रेस चली है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 12 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

आगरा के अपर जिलाधिकारी नगर रहे अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसी तरह सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालने वाले यमुनाथर चौहान को आगरा नगर का अपर जिलाधिकारी बना दिया गया है। कन्नौज के उप जिलाधिकारी रहे रामकेश सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। इसी तरह बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ बनाया गया है।

मेरठ मंडल की अपार आयुक्त रही गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरोहा बनाया गया है। राकेश कुमार पटेल को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी वि.रा. कासगंज, राजेंद्र बहादुर को नगर मजिस्ट्रेट इटावा, अमरेश कुमार बिंद को अपर आयुक्त मेरठ मंडल और संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी वि.रा. रामपुर बनाया गया है। रेशमा सहाय को उप जिलाधिकारी कन्नौज के पद पर तैनात किया गया है। रेणुका दीक्षित को उप जिलाधिकारी इटावा की जिम्मेदारी सौंप गई है।

Related Articles

Back to top button