
लखनऊ। लखनऊ के चिनहट इलाके में 11 थाईलैंड की महिलाएं अवैध रूप से एक फ्लैट में रह रही थीं। उनके पास वैध वीजा नहीं था। पुलिस ने दो दिन पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब FRRO उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। यह कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि ये महिलाएं बिना वैध कागजात के यहां रह रही थीं। चिनहट के मल्हौर में शक्ति हाइट अपार्टमेंट में थाईलैंड की 11 महिलाएं बिना किसी जानकारी के किराए पर रह रही थीं। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने छापा मारा था। पुलिस ने अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह और महिलाओं को किराए पर रखने वाले अर्चित के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में महिलाओं के पास वैध वीजा नहीं मिला। वे यहां रहने का सही कारण भी नहीं बता पाईं। एक महिला ने बताया कि उसके प्रेमी अर्चित ने फ्लैट किराए पर दिलाया था, लेकिन जब काम के बारे में पूछा गया तो वह चुप हो गई। बाकी महिलाओं ने भी ठीक से जवाब नहीं दिया। एक महिला के पास रेंट एग्रीमेंट था, जबकि बाकी के पास नहीं था।
पुलिस ने अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से संपर्क किया। उनसे विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी और दस्तावेज देने को कहा गया, लेकिन वह किराए का एग्रीमेंट, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत जरूरी) और महिलाओं के रहने का मकसद नहीं बता पाए। जांच में पता चला कि थाईलैंड की इन महिलाओं के पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट किए गए थे। वे बिजनेस वीजा पर यहां नौकरी कर रही थीं। शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ महिलाओं को अवैध रूप से रखने का मामला दर्ज हुआ था। अब महिलाओं को थाईलैंड भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
You bike will be flat and fast taking you through Ohio's country side. The Patio Pergola These plans are meant to show you how to build a pergola over a patio. Criticized for his recent performances, Pastore could be a solution as a false-winger like Ongenda or Lavezzi.