
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारात में आए हुए लोग उस समय मायूस हो गए जब दुल्हन ने दूल्हे का टेढ़ा हाथ देखकर द्वार पूजा से ही बरात को लौटा दी और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी हद तक समझाने का प्रयाय किया लेकिन दुल्हन शादी न करने की बात पर अड़ी रही। लड़के पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ने दोनो पक्षों को थाने ले गई। दुल्हन को शादी करने के लिए राजी करने का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन नहीं। उसके बाद दुल्हन ने धमकी देते हुए कहा कि शादी का दबाव बनाओगे तो सुसाइड कर लूंगी।
मामला चिनहट थाना क्षेत्र की है, जहां पर गुरुवार को एक दुल्हन ने द्वार पूजा के बाद बारात लौटा दी। दरअसल, एक हादसे के बाद दूल्हे के एक हाथ की 3 उंगलियां टेढ़ी हो गई थीं। बारात आने के बाद दुल्हन ने जब उसकी टेढ़ी उंगलियां देखी, तो वह गुस्सा हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घरवाले दुल्हन को समझाने में लगे रहे। मगर, दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी। थाने पहुंचकर दुल्हन ने कहा- दबाव बनाओगे तो सुसाइड कर लूंगी। इसके बाद बारात लौट गई।
चिनहट कोतवाली पहुंचे दूल्हे के परिजनों ने तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया और समझा बुझाकर शादी के लिए मनाने की कोशिश की। मगर, दुल्हन शादी न करने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद बारात को लौटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या हाथ पहले से टेढ़ा था इस बात की जानकारी लड़की पक्ष वालो को थी या नहीं।
इंस्पेक्टर चिनहट आलोक राव ने बताया, ”बाराबंकी के सूरतगंज निवासी युवक की शादी रामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी। शादी 14 दिसंबर को चिनहट थाना क्षेत्र के देव मंदिर के पास होनी थी। गुरुवार रात को बारात पहुंची। शादी की रस्में शुरू हुईं। इस बीच लड़की पक्ष की महिलाओं और दुल्हन की सहेलियों की नजर दूल्हे के दाएं हाथ पर पड़ी। टेढ़ी उंगली को लेकर उनमें कानाफूसी शुरू हो गई। तभी दुल्हन भी दूल्हे का हाथ देखकर भड़क गई। इन सबके बीच द्वार पूजा हो गई। लेकिन आगे की रस्मों के लिए दुल्हन ने मना कर दिया। दुल्हन के कहने पर लड़की वालों ने शादी से मना कर दिया। इस पर लड़के पक्ष के लोग भी नाराज हो गए। पहले तो उन्होंने लड़की पक्ष को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं माने तो विवाद बढ़ा और वह थाने पहुंच गए।”
Nice to see He thinks its possible to make the G27 and other logitech wheels fully compatible. Not the most comfortable but compensated with the morning views of the lemon tree fields. Favourite part of the job: Interacting first-hand with jurors, talent, agents and professionals within the Film, Television and Gaming Industries.