मुलेठी गले के इंफेक्शन को करती है खत्म

मुलेठी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो कि कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। मुलेठी को इंग्लिश में लिकोरिस कहते हैं। मुलेठी (Liquorice) का सेवन गले के इंफेक्शन में फायदेमंद हो सकता है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले में सूजन, जलन और इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

मुलेठी खांसी और गले के खराश में काफी फायदेमंद होता है। मुलेठी में ब्रोन्कोडायलेटर गुण पाए जाते हैं, जो खांसी और ब्रोन्काइटिस जैसी समस्याओं में मदद करते हैं। मुलेठी को कच्चा ही चबाने से खांसी की समस्या में राहत मिलती है। वहीं मुलेठी का पानी पीने से गले की खराश दूर होता है।

मुलेठी चबाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। मुलेठी में कुछ एंजाइम होते हैं जो बॉडी में लिम्फोसाइट्स और मेक्रोफेज बनाने में मदद करता है। इन कोशिकाओं का काम शरीर में आने वाले बैक्टीरिया, एलर्जी और पॉल्यूशन से होने वाले सेल्स को नुकसान से बचाती है। इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए मुलेठी की चाय बनाकर रोजाना पिएं। यह काफी फायदेमंद होगी।

मुलेठी के पानी से रोजाना कुल्ला किया जाए या फिर मुलेठी के जड़ चबाने से दांतों में होने वाली सड़ने से बचाता है। यह नहीं दांत दर्द, मुंह की बदबू को भी दूर करता है। मुलेठी की जड़ चबाते हैं, तो यह दांतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

मुलेठी का स्वाद थोड़ा मीठा होता है, जो मुंह में लार के प्रवाह को बढ़ाता है और दांतों को प्राकृतिक तरीके से साफ करने में मदद करता है। यह दांतों में प्लाक और बैक्टीरिया को कम करने में भी सहायक हो सकता है। इसके अलावा, मुलेठी का सेवन दांतों के दर्द को कम करने में भी मददगार हो सकता है।

Related Articles

Back to top button