
पटना। बोधगया में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसा। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को तेजस्वी यादव ने दुर्गति यात्रा बताया। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि बिहार एक गरीब राज्य है, बावजूद इसके मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे है और इसका कोई फलाफल देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश अपनी यात्रा के दौरान जनता से नहीं मिल रहे हैं, सिर्फ सरकार के रिटायर्ड अधिकारी ही उनकी यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जब दौरे पर निकलते हैं तो उन्हें जनता से संवाद करने के लिए 2 अरब रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। ये ‘प्रगति यात्रा’ नहीं ‘दुर्गती यात्रा’ है। इन लोगों के पास कोई रोडमैप नहीं है। बिहार को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसका कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक थके हुए मुख्यमंत्री हैं और सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले में बिहार गंगोत्री बन गया है।
तेजस्वी यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भारत की सच्ची आजादी बताने संबंधी बयान के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। जहानाबाद जिले में पत्रकारों ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव से भागवत की टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, वह (भागवत) देश की आजादी के लिए शहादत और कुर्बानी देने वालों का अपमान कर रहे हैं। वह जेल जाने वाले, फांसी पर चढ़ने वाले, अंग्रेजों का जुल्म सहने वाले गांधी जी, भगत सिंह, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मी बाई का अपमान कर रहे हैं।”
Spending time on Dukale's farm, Hugh learned first-hand about the value of fair trade coffee and clean cookstove technology.